पंजाब

अनोखे-तरीके से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय गान गाइए सर्टिफिकेट पाइए

चंडीगढ़ः पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में इस साल स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन अनोखे तरीके से करने की योजना बनाई गई है। कोरोना काल में होने जा रहे स्वतंत्रता दिवस समारोह में राजधानी वासियों को शामिल करने के उद्देश्य से चंडीगढ़ प्रशासन ने घर बैठे राष्ट्रगान पेश करने का अवसर दिया है।

कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट महोत्सव का होगा आयोजन

दरअसल चंडीगढ़ प्रशासन की वेबसाइट पर राष्ट्रगान गाते हुए बच्चों का वीडियो अपलोड करना होगा। चंडीगढ़ प्रशासन का कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट यह महोत्सव आयोजित कर रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन कोरोना के चलते बड़ा आयोजन नहीं कर रहा है। कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। लोगों को कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा। परेड में हिस्सा लेने वाले ही शामिल होंगे।

प्रशासन सर्टिफिकेट को इंटरनेट पर करेगा साझा

प्रशासन के अधिकारी और चयनित लोग रहेंगे, जिसके चलते लोगों को घर बैठे स्वतंत्रता दिवस के साथ जोड़ने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए राष्ट्रगान को खड़े होकर गाना होगा और अपनी वीडियो बनानी होगी। यह वीडियो अपलोड करनी होगी। इसके बाद सर्टिफिकेट मिलेगा। यह सर्टिफिकेट इंटरनेट मीडिया पर साझा कर सकेंगे। ट्विटर पर अमृत महोत्सव और मेरा मान मेरा राष्ट्रगान ट्रेंड होगा। इसके बाद इन सभी वीडियो के समावेश से बने राष्ट्रगान को 15 अगस्त पर लाइव दिखाया जाएगा।

ये भी पढ़ें…NIA ने जम्मू-कश्मीर में कई ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)