Featured राजस्थान

Himachal landslide: आपदा से तबाह हिमाचल को राजस्थान ने दिए 15 करोड़ रुपये

Himachal landslide- CM Gehlot
Himachal landslide- CM Gehlot Himachal landslide- शिमलाः हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन जमकर कहर बरपाया है। भूस्खलन से सबसे ज्यादा तबाही राजधानी शिमला में देखने को मिली। हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से ही भारी तबाही को देखते हुए दूसरे राज्य मदद के लिए आगे आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान सरकार ने पीड़ितों की मदद के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। गहलोत सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 15 करोड़ रुपये दिए हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सहानुभूति जताते हुए ट्वीट कर कहा-हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से बनी मुश्किल परिस्थितियों में पीड़ित लोगों की मदद के लिए राजस्थान सरकार की ओर से 15 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। हम सभी राजस्थानी इन विकट परिस्थितियों में हिमाचलवासियों के साथ खड़े हैं। मैं ईश्वर से सभी को सुरक्षित रखने की कामना करता हूं।

हिमाचल सरकार ने सीएम गहलोत का जताया आभार

वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि राजस्थान सरकार ने राज्य में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए आपदा राहत कोष में 15 करोड़ रुपये दिये हैं। सुक्खू और लोगों ने आपदा की इस घड़ी में सहायता प्रदान करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। यह राशि आपदा से प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने में सहायक होगी। उन्होंने विभिन्न संगठनों और जनता से इस कोष में योगदान देने का आग्रह किया ताकि प्रभावित लोगों को पर्याप्त सहायता प्रदान की जा सके। ये भी पढ़ें..हिमाचल में भूस्खलन से मची तबाही का जायजा लेंगे जेपी नड्डा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात  हिमाचल में बारिश और भूस्खलन ने मचाई भारी तबाही इस महीने की शुरुआत में, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। राज्य की राजधानी में भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। एक अन्य प्राकृतिक आपदा में, सोलन जिले के कंडाघाट इलाके में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद सात लोग जिंदा दफन हो गए। बारिश के कहर ने बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचाया है और पहाड़ी राज्य में कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। मंडी जिले में बारिश के कारण छह लोगों की मौत हो गई है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)