Thursday, October 17, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeटॉप न्यूज़Haryana: नायब सिंह सैनी आज दूसरी बार लेंगे CM पद की शपथ,...

Haryana: नायब सिंह सैनी आज दूसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, जानें कौन-कौन बन रहा मंत्री

Haryana New CM, चंडीगढ़: हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल के नेता नायब सिंह सैनी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कल विधायक दल की बैठक में पार्टी विधायक कृष्ण कुमार बेदी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने इसका समर्थन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे।

शपथ ग्रहण में पीएम मोदी-अमित शाह होंगे शामिल

हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सैनी ने हरियाणा में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। उन्होंने इस साल मार्च में मनोहर लाल की जगह ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ेंः- केंद्र सरकार के फैसले से मालामाल होंगे किसान, अश्विन वैष्णव ने दी पूरी जानकारी

जानें कौन-कौन बन रहा मंत्री

सूत्रों की माने तो सैनी के साथ 12 से 13 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। नायब कैबिनेट में शामिल होने के लिए मंत्रियों को फोन जाने शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि श्रुति चौधरी का मंत्री बनना लगभग तय है। इसके अलावा नायब सिंह सैनी कैबिनेट में गौरव गौतम, महिपाल ढांडा भी मंत्री बन सकते हैं।

साथ ही अनिल विज और कृष्ण लाल पंवार को भी शपथ ग्रहण के लिए बुलाया गया है। राव नरबीर, आरती राव, विपुल गोयल, कृष्ण बेदी और रणबीर गंगवा भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के सीएम और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें