वृंदावन ट्रिप के दौरान विराट-अनुष्का की बेटी की सामने आई झलक, फैंस बोले-सो क्यूट..

68

मुंबईः क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बीते दिनों मथुरा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन किये थे और नीम करोली धाम भी पहुंचे थे। उनके साथ उनकी बेटी वामिका भी थी। यूं तो कपल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी और वामिका की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं लेकिन हमेशा वामिका के फेस को हाइड कर देते है। लेकिन नीम करोली आश्रम में सत्संग सुनने के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वामिका को चेहरा भी साफ नजर आ रहा है।

दरअसल विराट-अनुष्का वृंदावन ट्रिप के दौरान नीम करोली आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने आश्रम के बाबा का आशीर्वाद लिया और सत्संग में भी शामिल हुए। इस दौरान वामिका अनुष्का की गोद में नजर आयीं। आश्रम में बाबा ने अनुष्का को चुनरी भी दी और वामिका और विराट को माला पहनाई। इस दौरान जब वामिका ने माला पहनने के लिए फेस ऊपर किया तो उसका चेहरा कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया और विराट-अनुष्का के चाहने वाले वामिका पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

ये भी पढ़ें..UP में घातक साबित हो रही शीतलहर, ब्रेन स्ट्रोक-हार्ट अटैक से…

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी एक बार वामिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी। जबकि एक वनडे मैच के दौरान विराट कोहली को प्रोत्साहित करने अनुष्का शर्मा पहुंचीं थीं। तब भी अनुष्का के गोद में बैठी वामिका की वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)