Monday, October 14, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदेशजाॅर्ज फर्नांडिस, सुषमा स्वराज, अरूण जेटली को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, कंगना...

जाॅर्ज फर्नांडिस, सुषमा स्वराज, अरूण जेटली को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, कंगना पद्मश्री से सम्मानित

नई दिल्लीः राष्ट्रपति भवन में सोमवार को पद्म सम्मान वितरण समारोह में पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने यह सम्मान उनकी पत्नी लैला जॉर्ज को प्रदान किया। राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये 141 लोगों को साल 2020 के लिए सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी पुत्री बांसुरी स्वराज ने ग्रहण किया। इसके साथ ही पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति कोविन्द ने गायन के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिये छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। इस वर्ष सात हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा 16 हस्तियों को पद्म भूषण और 118 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति मंगलवार को 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म सम्मान से सम्मानित करेंगे। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं। यह सम्मान तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। विभिन्न क्षेत्र अर्थात- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि में श्रेष्ठ कार्य के लिये प्रदान किए जाते हैं। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म विभूषण’ सम्मान और उच्च श्रेणी की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ सम्मान दिया जाता है।

यह भी पढ़ें-भारत की बढ़ी ताकत, चीन को घेरने के लिए पैन्गोंग झील…

बॉलीवुड हस्तियों में कंगना रनौत, अदनान सामी को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बॉक्सिंग की दिग्गज खिलाड़ी मैरी कॉम को पद्म विभूषण पुरस्कार सौंपा। डॉ हिम्मत राम भांभू को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया। हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्मश्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया। भारत की पहली महिला एयर मार्शन डॉक्टर पद्मा बंदोपाध्याय को पद्म श्री पुरस्कार सौंपा गया। अभिनेत्री सरिता जोशी को मिला पद्मश्री पुरस्कार सौंपा गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें