खेल

पूर्व ऑफ स्पिनर स्वान बोले- भारत को भारत में हराओ

लंदन: इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने अपनी टीम से कहा है कि ऑस्ट्रेलिया अब विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं रही और इसलिए उस पर ध्यान देने के बजाए अब इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि भारत को भारत में कैसे हराया जाय। इंग्लैंड को भारत के साथ उसके घर में ही चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 5 फरवरी से हो रही है। इसके बाद दोनों टीमें पांच टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेंगी।

स्वान ने कहा कि अब भारत को भारत में हराना बड़ी उपलब्धि होगी। स्वान ने कहा कि इंग्लैंड हमेशा कहती थी कि एशेज सीरीज आ रही है। इसे छोड़िए। अगर आप विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम बनना चाहते हैं तो इस ग्रह की सर्वश्रेष्ठ टीम बनिए, सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को हराने के बारे में मत सोचिए। हमें एशेज सीरीज से आगे बढ़ना होगा। यह इस देश की मानसिकता में है। अब ऑस्ट्रेलिया इस देश की सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं रही। वह पहले हुआ करती थी।"

यह भी पढ़ेंः-लंबे समय से जेलों में बंद 500 कैदी गणतंत्र दिवस पर होंगे रिहा

उन्होंने कहा कि वह अब नहीं है, लेकिन हम इसी से घिरे हैं। मुझे लगता है कि अब भारत को भारत में हराना काफी बड़ी उपलब्धि है। वह 2012 से अपने घर में एक तरह से अजेय हैं। इंग्लैंड ने भारत को भारत के घर में 2012 में शिकस्त दी थी और स्वान उस टीम का अहम हिस्सा थे।