Featured पंजाब क्राइम

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित DSP की गोली मारकर हत्या, नहर के किनारे मिला शव

DSP Dalbir Singh Deol
DSP Dalbir Singh Deol: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में नहर के किनारे एक DSP का शव मिलने के बाद हडंकप मच गया। डीएसपी की पहचान दलबीर सिंह देओल के रुप में हुई है, जो मूल रूप से जालंधर के रहने वाले थे और संगरूर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि डीएसपी दलबीर सिंह को गोली मारकर हत्या की गई। पंजाब पुलिस पहले इसे सड़क हादसा मान रही थी लेकिन पोस्टमॉर्टम में डीएसपी की गर्दन में गोली फंसी पाई गई। उनके सिर पर भी चोट लगी थी। घटना के बाद से DSP की सर्विस पिस्टल भी गायब है।

कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा

बताया गया है कि कुछ दिन पहले दलबीर सिंह का जालंधर के एक गांव में कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। इस दौरान उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। हालांकि बाद में ये मामला सुलझ गया। अब उनका शव जालंधर में बस्ती बावा खेल नहर के पास मिला है। शुरुआत में आशंका जताई जा रही थी कि वह किसी हादसे का शिकार हो गए हैं। हालांकि गर्दन में गोली मिलने के बाद यह माना जा रहा है कि उनकी हत्या की गयी है। ये भी पढ़ें..Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की गोली मारकर हत्या, कई जिलों में कर्फ्यू

2020 में अर्जुन अवॉर्ड से किया गया था सम्मानित

उसके दोस्तों के मुताबिक, 31 दिसंबर की रात वह पार्टी कर रहा था और पार्टी के बाद उसके दोस्त उसे बस स्टैंड के पास छोड़ गए। अब पंजाब पुलिस बस स्टैंड के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। बता दें कि वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी दलबीर सिंह को उनके बेहतरीन खेल के लिए साल 2020 में अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)