प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव हारने पर धर्मेंद्र यादव बोलेः यह भाजपा-बसपा के गुप्त गठबंधन का परिणाम

आजमगढ़ः लोकसभा उपचुनाव में हार का सामना करने के बाद समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा और बसपा के गुप्त समझौते के कारण हमें हार का सामना करना पड़ा। यह बात हमने पहले भी कही थी और हार के बाद भी कह रहे हैं। समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। यहां से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जीत दर्ज की। निरहुआ ने सपा उम्मीदवार धर्मेन्द्र यादव को हराया।

चुनाव हारने के बाद मतगणना स्थल से निकले धर्मेन्द्र ने कहा कि उनके हार का कारण बसपा और भाजपा का गुप्त गठबंधन है। भाजपा और बसपा के गठबंधन का सिर्फ एक मकसद था कि सपा चुनाव हारे। उन्होंने कहा कि सपा चुनाव हार सकती है लेकिन हिम्मत नहीं। ये हिम्मत हमारे पुरखों और नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं में कूट-कूट कर भरी है। अखिलेश यादव के न आने के सवाल पर धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव पार्टी के अध्यक्ष, बड़े भाई और उनका संसदीय क्षेत्र होने के नाते वे कुछ करना चाहते थे कर रहे थे। कुछ चीजे मीडिया में कहने की नहीं होती है वे महसूस की जाती है। मैं और आजमगढ़ एक-एक लोग इसे महसूस कर रहे है।

ये भी पढ़ें..मध्‍य प्रदेश ने रचा इतिहास, 41 बार की चैंपियन मुंबई को...

उन्होंने कहा कि बसपा उम्मीदवार गुड्डू जमाली कोई चीज नहीं है, लेकिन यह भाजपा और बसपा का समझौता था। बसपा सुप्रीमो मायावती पर तीखा हमला बोलते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि मायावती में हिम्मत और हैसियत होती तो चुनाव से पहले जो अन्य कैंडिडेट को समर्थन दी है तो आजमगढ़ की जनता उनको बताती।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…