उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं, किया त्वरित निस्तारण

लखनऊः उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने सोमवार को 7 कालिदास मार्ग स्थित अपने कैंप कार्यालय पर विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात की और उन्हें उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना और संबंधित को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये।

अधिकारियों से की फोन पर बात

जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिला, पुरुष, दिव्यांग समेत सैकड़ों लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। जिनमें मुख्य समस्याएं बिजली, सड़क चौड़ीकरण, सड़क निर्माण, आवास, अवैध अतिक्रमण, कानून व्यवस्था, सड़कें खुलवाना, विकास कार्य, मारपीट, राजस्व, अतिक्रमण, भूमि विवाद, चिकित्सा सहायता आदि थीं। उन्होंने जनता दर्शन में आए सभी लोगों की समस्याएं सुनीं और आवेदन पत्र भी लिए। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने कई लोगों की समस्याओं के समाधान के संबंध में जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों समेत कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से टेलीफोन पर बात भी की। जनता दर्शन के दौरान ही कई लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया गया। उप मुख्यमंत्री ने फरियादियों को आश्वासन दिया कि किसी को निराश नहीं होना पड़ेगा और सभी की समस्याओं का समुचित समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ेंः-योगी सरकार की बड़ी पहल, श्रद्धालुओं को मात्र पांच सौ रुपए में कराएगी काशी दर्शन उप मुख्यमंत्री खुद फरियादियों के पास पहुंचे और एक-एक व्यक्ति से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में दो दर्जन से अधिक जिलों से सैकड़ों लोगों ने आकर अपनी समस्याएं बताईं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्याओं के समाधान को लेकर कई जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों और शासन के शीर्ष अधिकारियों से टेलीफोन पर बात भी की। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)