देश Featured दिल्ली टॉप न्यूज़

Kisan Mahapanchayat: जंतर-मंतर पर आज किसानों की महापंचायत, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Kisan Mahapanchayat (1)

नई दिल्लीः किसान संगठन एक बार फिर दिल्ली में आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को जंतर मंतर पर महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) का ऐलान किया है। लेकिन पुलिस ने राजधानी के बाहर से किसानों को आने के लिए इजाजत नहीं दी है। किसानों के प्रदर्शन के देखते हुए इसको लेकर सिंघु बॉर्डर समेत दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें..बागपत में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम

दरअसल किसान संगठनों ने सोमवार को एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) का ऐलान किया है। इसको लेकर दिल्ली प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कई जगहों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोई अनहोनी घटना ना हो इसके लिए सिंघु बार्डर, गाजीपुर बॉर्डर समेत दिल्ली के जंतर मंतर पर भी पुलिस ने भारी बंदोबस्त लगाया है। हर आने जाने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कई किसान संगठन सरकार की वादाखिलाफी को लेकर आज 11 बजे से चार बजे तक जंतर मंतर धरना देने के लिए जुट रहे हैं। वहीं, आज सुबह साढ़े दस बजे केंद्रीय कृषि मंत्रालय की तरफ से गठित एमएसपी समिति की पहली बैठक भी होनी है।

https://twitter.com/ANI/status/1561538351819137025?s=20&t=AcZl2WrJbqecnPT34lbDrQ

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर कानून व्यवस्था दीपेंद्र पाठक ने कहा कि उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे जंतर मंतर ना जाएं। ऐसा करने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। दिल्ली के जंतर मंतर पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है। किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं। वहीं मेट्रो को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, किसान नेता राकेश टिकैत को गाजीपुर बॉर्डर पर रोका गया था, जब वो जंतर मंतर जाने की कोशिश कर रहे थे। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर छोड़ दिया।

Kisan Mahapanchayat at

गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा और कई किसान संगठन बेरोजगारी, लखीमपुर खीरी मामले में न्याय सहित कई मुद्दों को लेकर एक दिन का प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। उधर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से जंतर-मंतर पर महापंचायत को देखते हुए सड़क पर यात्रा करने वाले लोगों से यह अपील की जाती है कि वे पहले से प्लान बना लें ताकि इन मार्गों पर जाने से बचें। जिन मार्गों पर लोगों को दिक्कत होने वाली है, वो हैं-टॉल्सटॉय मार्ग, संसद मार्ग, जनपथ (कन्नॉट प्लेस के आउटर सर्कल से विंडसल प्लेस तक), कन्नॉट प्लेस का आउटल सर्कल, अशोका रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग और पंडित पंत मार्ग।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)