Featured टॉप न्यूज़ मनोरंजन

Deepika Padukone Pregnant: जल्द माता-पिता बनने वाले हैं दीपिका और रणवीर सिंह, शेयर की गुडन्यूज

Deepika Padukone Pregnant: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती है। अब इसी बीच दीपिका पादुकोण के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां फैंस को जिस गुडन्यूज का इंतजार था वो अब जल्द ही मिलने वाली है। अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। दीपिका की डिलीवरी सितंबर 2024 को होगी। इस बात की जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया पर कपल को फैंस और सेलेब्स ढेरों बधाईयां देते नजर आ रहे हैं।

Deepika Padukone और रणवीर को मिल रही बधाई

दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी कंफर्मेशन पोस्ट में फोल्डिंग हैंड और इविल आई इमोजी बनाया है। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स अपने अपने अंदाज में दोनों को बधाई दे रहे हैं। जिसमें मनीष मल्होत्रा, मेधा शंकर, अंगद बेदी, मियांग चैंग, कु्ब्रा सैत, मसाबा गुप्ता जैसे सेलेब्स शामिल हैं। 38 साल में दीपिका अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। अभिनेत्री मां बनने को लेकर हमेशा से उत्साहित रही हैं। फैंस भी उनके मदर्स क्लब में शामिल होने का इंतजार कर रहे थे।
Delhi Liquor Scam: BRS नेता कविता को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने 13 मार्च तक गिरफ्तारी पर लगई रोक

2018 में रचाई थी शादी

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की शादी के बाद से कई बार प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें उड़ चुकी हैं। हालांकि अब अभिनेत्री फाइनली प्रेग्नेंट हैं और इस साल सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद साल 2018 में शादी रचाई थी। दोनों की फेयरीटेल लव स्टोरी फिल्म रामलीला के सेट पर शुरू हुई थी। 2012 में उन्होंने डेट करना शुरू किया था। फिर 2018 में कपल की इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई थी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)