देश Featured

पश्चिम बंगाल में आसमान से गिरे रहस्यमयी गोले, दहशत में लोग

Mysterious shells fell from sky

West Bengal, कोलकाताः पश्चिम बंगाल के जमुरिया थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। यहां आसमान से एक रहस्यमयी गोलाकार वस्तु एक इमारत से टकराकर जमीन में समा गई। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हुई इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

गिरते ही धरती में समां गया हस्यमयी गोला

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह वस्तु धातु की बनी हुई थी। इकरा गांव के कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सुबह 9 बजे उन्होंने आसमान से दो गोलाकार धातु की वस्तुओं को तेज गति से नीचे आते देखा। इनमें से एक ने गांव के निवासी अनिल बाद्यकर के दो मंजिला घर की छत का एक हिस्सा नष्ट कर दिया। इसके बाद यह मिट्टी में समा गई।

ये भी पढ़ेंः-रिश्तों का कत्ल ! पेट्रोल चोरी को लेकर युवक ने सोते हुए भाई को उतारा मौत के घाट

गोले की चपेट में आने लड़की घायल

जबकि दूसरा गोला मगाराम बाद्यकर नामक निवासी के आंगन में गिरा। इससे घर की बेटी झूलन बाद्यकर घायल हो गई। उसके शरीर के कई हिस्से जल गए हैं। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह गोला भी आंगन में गिरने के बाद धरती के अंदर धंस गया। फिलहाल जमुरिया थाने की पुलिस जांच में जुट गई है। उनका कहना है कि गोले को खोदकर निकाला जाएगा। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि यह क्या है। स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि यह उल्कापिंड है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)