उत्तर प्रदेश Featured

सपा विधायक इरफान पर आज आ सकता है फैसला, बढ़ाई गई सुरक्षा

irfan-solanki
कानपुर: सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ दर्ज आगजनी के मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट गुरुवार को अपना फैसला सुना सकती है। इसे लेकर बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त हरीश चंदर ने कहा कि अदालत के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

क्या है पूरा मामला

डिफेंस कॉलोनी, जाजमऊ निवासी नजीर फातिमा ने 8 नवंबर 2022 को जाजमऊ थाने में सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि 7 नवंबर 2022 को रात 8 बजे उनकी परिवार उसके भाई की शादी में गया था। तभी रिजवान सोलंकी, इरफान सोलंकी और उनके साथियों ने मेरे घर में आग लगा दी। मामले में महराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है और 22 मार्च को कोर्ट ने सभी आरोपियों को हाजिर होने का आदेश दिया था। सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए और संभावना थी कि उसी दिन फैसला सुनाया जाएगा, लेकिन कोर्ट ने अगली तारीख 28 मार्च तक के लिए टाल दी। इरफान के वकील कलीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि बचाव और अभियोजन पक्ष की जिरह पूरी हो चुकी है और पूरी संभावना है कि जज गुरुवार को फैसला सुनाएंगे। अकील द्वारा विधायक के खिलाफ दर्ज कराए गए रंगदारी के मामले में अगली तारीख 8 अप्रैल है। यह भी पढ़ेंः-लोकसभा उम्मीदवारों पर कांग्रेस ने शुरू किया मंथन, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

कोर्ट में कड़ी सुरक्षा रहेगी

सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ दर्ज आगजनी के मामले में गुरुवार को होने वाले संभावित फैसले को लेकर बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त हरीश चंदर ने कहा कि अदालत में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी काम किया गया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)