उत्तराखंड Featured

Uttarakhand: सुरक्षित होली मनाने को लेकर सीएम धामी और राज्यपाल ने कही ये बात

cm-dhaami-rajpaal
Uttarakhand: उत्तराखंड में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाई जा रही है। राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि, कटुता को भुलाकर एक दूसरे के प्रति प्रेम-भाव और सहयोग को प्रोत्साहित कर सुरक्षित प्रकार से होली मनाएं। सोमवार सुबह से देहरादून सहित प्रदेश भर में गुलाल और अबीर रंग एक-दूसरे को लगाकर होली मनाई जा रही है। शहर और गांवों में होली के गीतों की मस्ती पर लोग झूमते रहे। क्या अमीर,क्या गरीब सभी रंगों से सराबोर है। हर तरफ होली की धूम थी। बच्चे,बूढ़े,जवान सभी होली की मस्ती में डूबे हुए हैं।

धूमधाम से मनाया जा रहा होली का पर्व

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि)ने हर्ष और उल्लास के रंगों से भरपूर होली के पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि, रंगों के त्योहार होली का हमारी संस्कृति में विशेष महत्व है। ये त्योहार आपसी भाईचारे की भावना को सुदृढ़ कर देश की एकता तथा अखण्डता को और मज़बूती प्रदान भी करता है। राज्यपाल ने कहा कि, इस अवसर पर हम आपसी मतभेदों और कटुता को भुलाकर एक दूसरे के प्रति प्रेम-भाव और सहयोग को प्रोत्साहित कर सुरक्षित तरह से होली मनाएं। ये भी पढ़ें: MP: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान लगी आग, पुजारी समेत 13 झुलसे

सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसंतोत्सव, रंगोत्सव और आनन्दोत्सव के पर्व होली की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। एक दूसरे से मेल मिलाप और आपसी भाईचारे का यह पर्व परिचायक है। यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां और हर्षोल्लास के साथ ऊर्जा लेकर आए, प्रभु से यही कामना है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)