Uncategorized

Lucknow: विकास नगर में विकास के दावों की खुली पोल, फिर से धंसी सड़क

vikas-nagar-gaddhe-me-fasi-car
Lucknow: विकास नगर में भगवान शिव की मूर्ति से कुछ कदम की दूरी पर सड़क धंसने की घटना अभी पुरानी भी नहीं हुई थी, कि रविवार को विकास नगर में फिर से सड़क धंस गयी। विकास नगर के सेक्टर चार में सड़क धंसने की वजह से एक कार अटक गयी और आवागमन भी प्रभावित हो गया।

मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन

सड़क धंसने की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना विकास नगर के पुलिसकर्मी मौके पर पहुँचे। पुलिसकर्मियों ने दूसरे दिशा से आने वाले सभी चार पहिया, तीन पहिया वाहनों को रोक दिया। मिनी स्टेडियम से होते हुए बड़े वाहनों को आगे बढ़ाया गया। दो पहिया वाहनों को रोकने के बावजूद भी वे नहीं रुके और धंसी हुई सड़क के किनारे से आते जाते रहे।

कार का पिछला पहिया फसा गड्ढ़े में

प्रत्यक्षदर्शी आनन्द कुमार ने बताया कि, रविवार की सुबह से हो रही बारिश से वैसे ही जनजीवन प्रभावित था तो उसी में विकास नगर सेक्टर चार में सड़क अचानक से धंस गयी। सड़क धंसने की घटना के वक्त कुछ वाहन गुजर रहे थे, जिसमें दो पहिया वाहन तो निकल गया लेकिन लाल रंग की चार पहिया गाड़ी का पिछला पहिया गड्ढ़े में आ गया। ये भी पढ़ें: राजस्थान में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी, जानें IMD का ताजा अपडेट उन्होंने बताया कि, पिछला पहिया गड्ढ़े में आने के कारण चार पहिया वाहन आगे नहीं बढ़ सका। कुछ देर बाद नगर निगम के कर्मचारियों की जानकारी में आने पर वाहन निकालने के लिए क्रेन की व्यवस्था करायी जा रही है। सड़क धंसने के बाद 13 से 15 फीट गड्ढ़ा साफ नजर आ रहा है, जिसे जल्दी ही नहीं बनवाया गया तो गड्ढ़ा और बड़ा हो सकता है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)