मध्य प्रदेश

Road Accident: चुनाव ड्यूटी से लौटते समय पलटी बस, 21 पुलिस जवान घायल

road accident

Road Accident: छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे पुलिस जवान और होमगार्ड सैनिकों की बस खाई में पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में लगभग 21 होमगार्ड के जवान घायल हो गये। जिसके बाद सभी घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

ओवरटेक करने की वजह से हुआ हादसा 

 वहीं मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र के एनएच 47 पर नीपानी के नजदीक शनिवार सुबह करीब 4 बजे की है। बताया जा रहा है कि, घटना सुबह करीब 4 बजे की है। इस बस पर 44 जवान सवार थे जो छिंदवाड़ा जिले से चुनाव ड्यूटी कर राजगढ़ जा रहे थे वहीं नेशनल हाईवे 47 पर ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में जवानों की बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस पलटती हुई गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 21 जवान घायल हो गए हैं। 

ये भी पढ़ेंः-नीतीश का लालू परिवार पर तंज, कहा- पति पत्नी के राज में बिहार हुआ बदहाल



घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती 

 मामले की जानकारी मिलते ही शाहपुर और बैतूल अस्पलात की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही 9 जवानों को बैतूल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जबकि, 12 जवानों का इलाज शाहपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)