उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

भाजपा के कद्दावर नेता केशरीनाथ के निधन पर PM मोदी-सीएम योगी समेत कई हस्तियों ने जताया शोक

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता व पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी का रविवार सुबह निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी 89 वर्ष के थे। उन्होंने अपने आवास पर आखिरी सांस ली। कुछ दिन पहले ही उन्हें सांस में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। स्वजन उन्हें घर ले आए थे। आज सुबह ही उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम दारागंज घाट पर किया जाएगा ।

ये भी पढ़ें..आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में मचा हाहाकार, दो जून की रोटी के पड़े लाले

पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गृहमंत्री अमित शाह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम भाजपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

https://twitter.com/narendramodi/status/1611925489504976899?s=20&t=ashhl8aBrkRiPTV4_P-LrQ

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल पं केशरी नाथ त्रिपाठी जी के निधन की सूचना से दुखी हूँ। उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठन को जमीन पर मजबूत करने और गरीब व वंचित वर्ग के कल्याण के प्रति वें जीवन भर समर्पित रहे। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। ॐ शांति

https://twitter.com/AmitShah/status/1611946161564446720?s=20&t=aqRCFaykZfkskH6hNNZrnQ

सीएम योगी ने केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्‍यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा क‍ि वरिष्ठ राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, प. बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1611919263132160001?s=20&t=Scl0BnuZx8YHOjEctjjwKQ

ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठ‍क ने ट्वीट कर कहा क‍ि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है, ईश्वर गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व शुभ चिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)