भाजपा का गुजरात में दबदबा: 4 सीटों पर शानदार जीत, 5 लाख से अधिक मतों का मार्जिन

6
bjp-gujarat-landslide-victory

अहमदाबाद: गुजरात में BJP ने 26 में से 25 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। सूरत लोकसभा सीट पर वह निर्विरोध जीतने में सफल रही। कांग्रेस को गुजरात में बनासकांठा के रूप में एक सीट मिली है। इसके साथ ही भाजपा जीत की हैट्रिक बनाने से चूक गई। पिछले 2 लोकसभा चुनावों में भाजपा गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज करती आ रही थी।

चुनाव प्रचार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने गुजरात की सभी 26 सीटों पर 5 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने का आह्वान किया था, जिसके लिए पूरे राज्य में अभियान चलाया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं से गांधीनगर सीट पर 10 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज करने के लिए कमर कसने को कहा गया था। गुजरात में भाजपा 26 में से 4 सीटों पर 5 लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज करने में सफल रही है। इनमें सबसे अधिक बढ़त नवसारी सीट पर प्रदेश अध्यक्ष सीआर पटेल की रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार नैषध देसाई को 7,73,551 मतों से हराया।

पाटिल को कुल मतों का 77.05 प्रतिशत मत मिला। जबकि नैषध देसाई को मात्र 19.24 प्रतिशत वोट मिले। गांधीनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दूसरी सबसे बड़ी बढ़त के साथ जीतने में सफल रहे। उन्होंने कांग्रेस की सोनलबेन पटेल को 7,44,716 मतों के अंतर से हराया। अमित शाह को कुल मतों का 76.48 प्रतिशत मिला। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को मात्र 20.14 प्रतिशत वोट ही मिल सके। तीसरे स्थान पर वडोदरा सीट पर भाजपा के डॉ. हेमांग जोशी ने कांग्रेस के जसपाल सिंह पढियार (बापू) को 5,82,126 मतों से हराया।

जोशी को कुल मतों का 72 प्रतिशत मिला। कांग्रेस को 24 प्रतिशत वोट मिले। पंचमहल में भाजपा के राजपाल सिंह जाधव ने कांग्रेस के गुलाब सिंह चौहान को 5,09342 मतों के अंतर से हराया। राजपाल सिंह जाधव को कुल मतों का 70.22 प्रतिशत मिला। जबकि कांग्रेस के गुलाब सिंह चौहान को 25.21 प्रतिशत वोट मिले।

3 सीटों पर 4 लाख से अधिक का अंतर

भाजपा उम्मीदवार 4 लाख से अधिक और 5 लाख से कम के अंतर से 3 सीटें जीतने में सफल रहे। इनमें भावनगर सीट पर भाजपा की नीमूबेन आचार्य ने 4,55,289 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उमेश मकवाना को हराया। नीमूबेन को कुल वोटों का 68.46 प्रतिशत वोट मिला। जबकि उमेश मकवाना को केवल 24.98 प्रतिशत वोट मिले। राजकोट में भाजपा के पुरुषोत्तम रूपाला ने कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी को 4,84,260 वोटों से हराया। रूपाला को 67.37 प्रतिशत और धनानी को 29.35 प्रतिशत वोट मिले। अहमदाबाद पूर्व सीट पर भाजपा के हसमुखभाई पटेल ने कांग्रेस के हिम्मत सिंह पटेल को 4,61,755 वोटों से हराया। यहां भाजपा उम्मीदवार को कुल वोटों का 68.28 प्रतिशत और कांग्रेस उम्मीदवार को 27.36 प्रतिशत वोट मिले।

6 सीटों पर 4 लाख से कम और 3 लाख से ज्यादा का अंतर

गुजरात की 7 सीटों पर भाजपा को 3 लाख से ज्यादा और 4 लाख से कम का अंतर मिला। इनमें छोटा उदयपुर, दाहोद, खेड़ा, अमरेली, पोरबंदर और महेसाणा शामिल हैं। छोटा उदयपुर में भाजपा की जसुभा राठवा को 7,96,589 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के सुखराम राठवा को 397812 वोट मिले। जसुभा ने कुल 3,98,777 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा को यहां कुल वोटों का 62.84 प्रतिशत और कांग्रेस के सुखराम राठवा को 31.38 प्रतिशत वोट मिले। दाहोद में भाजपा के जसवंत सिंह भाभोर ने कांग्रेस की डॉ. प्रभाबेन तवियाड को 3,33,677 वोटों से हराने में सफलता पाई। जसवंत सिंह भाभोर को कुल वोटों का 61.59 प्रतिशत और कांग्रेस की प्रभाबेन को 31.75 प्रतिशत वोट मिले। खेड़ा में भाजपा के देवूसिंह चौहान ने कांग्रेस उम्मीदवार कालूसिंह डाभी को 3,57,758 मतों से हराया।

यह भी पढ़ें-अरुणाचल प्रदेश में फिर गूंजा भाजपा का डंका: किरन रिजिजू ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

देवूसिंह को कुल मतों का 63.31 प्रतिशत और कालूसिंह डाभी को 32.88 प्रतिशत मत मिले। अमरेली में भाजपा के भरतभाई सुतारिया ने कांग्रेस की जेनीबेन थुम्मर को 3,21,068 मतों से हराया। भरतभाई को कुल मतों का 66.28 प्रतिशत और जेनीबेन थुम्मर को कुल मतों का 29.64 प्रतिशत मत मिले। पोरबंदर में भाजपा के डॉ. मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस के ललित वसोया को 3,80,285 मतों से हराया। मंडाविया को कुल मतों का 68.29 प्रतिशत और वसोया को 26.8 प्रतिशत मत मिले। मेहसाणा में भाजपा के हरिभाई पटेल ने कांग्रेस के रामजी ठाकोर को 3,28,046 मतों से हराया। हरिभाई को कुल वोटों का 63.74% और कांग्रेस के रामजी ठाकोर को कुल वोटों का 33.28% वोट मिले।

2-3 लाख के अंतर वाली 5 सीटें

कच्छ में, भाजपा के विनोद चावड़ा ने कांग्रेस के नितेश लल्लन (मातंग) को 2,68,782 वोटों के अंतर से हराया। विनोद चावड़ा को कुल वोटों का 60.23% और कांग्रेस को 35.68% वोट मिले। अहमदाबाद पश्चिम में, भाजपा के दिनेश मकवाना ने कांग्रेस के भरत मकवाना को 2,86,437 वोटों से हराया। दिनेश मकवाना को कुल वोटों का 63.28% और भरत मकवाना को 33.65% वोट मिले। जामनगर में, भाजपा की पूनम मदाम ने कांग्रेस के जेपी मारविया को 2,38,008 वोटों से हराया। पूनम मदाम को 58.98% और कांग्रेस के जेपी मारविया को 36.34% वोट मिले। बारडोली में भाजपा के प्रभु वसावा ने कांग्रेस के सिद्धार्थ चौधरी को 2,30253 वोटों से हराया। प्रभु वसावा को 57.04% वोट और सिद्धार्थ चौधरी को 39.85% वोट मिले। वलसाड में भाजपा के धवल पटेल ने कांग्रेस के अनंत पटेल को 2,10,704 वोटों से हराया। धवल पटेल को 7,64,226 (56.13%) वोट और अनंत पटेल को 5,53,522 (40.66%) वोट मिले।

1-2 लाख के अंतर से 1 सीट

साबरकांठा में भाजपा की शोभाबेन बरैया ने कांग्रेस के तुषार चौधरी को 1,55682 वोटों से हराया। शोभाबेन को 53.36 प्रतिशत वोट और कांग्रेस के तुषार चौधरी को 41.09 प्रतिशत वोट मिले।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)