दिल्ली

Road Accident: स्कूल बस और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत, तीन की मौत, चार गंभीर की हालत गंभीर

Road accident Road Accident: बिहार में शनिवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां सीतामढी-सोनबरसा एनएच-77 पर बथनाहा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के पास स्कूल बस और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चार गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं तीसरे यात्री की मौत इलाज के लिए ले जाते समय हो गई। घटना के बाद चालक बस लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोहरे के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटनाग्रस्त बस डुमरा प्रखंड अंतर्गत एक निजी स्कूल की बताई जा रही है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

उधर हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढी में भर्ती कराया गया है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायल ऑटो चालक की पहचान सोनबरसा गांव निवासी शंभू मंडल के रूप में की गयी है। एक अन्य घायल की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के सिरहापुर वार्ड 12 निवासी हैदर अली के पुत्र आजाद अली के रूप में की गयी है। पुलिस दोनों घायलों की पहचान करने में जुटी है। ये भी पढ़ें..शराब ठेकेदार को गोलियों से भुना, दो दोस्तों की भी हालत गंभीर

कोहरा बना हादसे का कारण

बता दें कि बस सोनबरसा से सीतामढी की ओर जा रही थी। उसी समय ऑटो यात्रियों को लेकर सोनबरसा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोहरे के कारण दोनों के बीच टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए शवों को 72 घंटे तक अस्पताल में सुरक्षित रखा जाएगा। इधर, सूत्रों ने बताया कि एक मृतक की पहचान विजय शिवाजी बोधले के रूप में की गयी है। वह महाराष्ट्र के शिवाजीनगर के रहने वाले थे। उसकी जेब से मिले आईडी कार्ड से पता चला कि मृतक 'पृथ्वी ज्वैलर्स हुपली' का संचालक था। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)