उत्तर प्रदेश

Bharat Jodo Yatra की प्रथम वर्षगांठ पर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

bharat-jodo-yatra-anniversary मेरठः राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra ) की पहली वर्षगांठ पर गुरुवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से मेरठ में 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह देश नफरत से नहीं बल्कि प्यार से चलेगा। कांग्रेस प्रदेश सचिव नसीम खान, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर के नेतृत्व में शहीद स्मारक से भारत जोड़ा यात्रा शुरू हुई। कांग्रेस नेताओं ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। यात्रा का समापन इंदिरा चौक पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस मौके पर हरिकिशन अंबेडकर ने कहा कि राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 75 जिलों के 76 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी और 136 दिनों में पूरी हुई। राहुल गांधी की समाज सेवा और राजनीतिक क्षेत्र में उनके संघर्ष को उजागर करने के लिए यह यात्रा महत्वपूर्ण थी। ये भी पढ़ें..ममता के मंत्रियों और विधायकों के वेतन में हुआ भारी इजाफा, जानें अब कितनी मिलेगी पगार? प्रदेश सचिव नसीम खान ने कहा कि इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भारत के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और उनसे संवाद किया। उनका मुख्य उद्देश्य भारतीय समाज के विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोगों के दुःख-दर्द को समझना और उनके बीच के झगड़ों का समाधान खोजना था। महेंद्र शर्मा, अरुण त्यागी, राजेंद्र जाटव, सलीम खाना, चमन लाल, डॉ. प्रदीप अरोड़ा, विनोद मोगा, बबली देवी, सोनम देवी, प्रदीप जैन, हेमचंद ठेकेदार, देशपाल गुर्जर, सपना सोम, अनिल शर्मा, माया प्रकाश, विनोद सोनकर आदि । शामिल थे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)