Banda: स्काॅर्पियो और बोलेरो में जोरदार टक्कर, पांच बारातियों की मौत

0
53
road-accident
road-accident

road-accident

बांदाः जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत गुरुवार को बारात से वापस लौट रही स्कॉर्पियो और बोलेरो की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में पांच बारातियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के निवाइच गांव से बारात राजापुर चित्रकूट गई थी। वहां से वापस लौटते समय गुरुवार को पपरेंदा गांव के समीप गल्ला गोदाम के सामने बारात से लौट रही स्कॉर्पियो और बोलेरो आपस में टकरा गई। दोनों वाहन टकराने के बाद खाईं में गिर गए। इससे दोनों वाहनों में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। घटना में मृत लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के शिकार हुए लोगों में चार लोग निवाइच गांव के हैं। एक व्यक्ति पिपरहरी गांव का बताया जा रहा है। दुर्घटना में घायल हुए आधा दर्जन लोगों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें..Bank Loan: बैंक से लेना चाहते हैं लोन, जानें ऋण लेने…

एसपी बांदा अभिनंदन ने बताया कि राजापुर जनपद चित्रकूट से बारात से वापस निवाइच थाना पैलानी अपने गांव जा रहे थे। दोनों वाहनों में कुल मिलाकर 11 व्यक्ति सवार थे। सभी अत्यधिक शराब के नशे में थे। गाड़ियों में शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। चालकों के अत्यधिक नशे में होने के कारण दोनों वाहन मिरगहनी थाना तिंदवारी के पास एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में टकरा गए। फिर अनियंत्रित होकर सामने पेड़ से टकरा गए। इसमें पांच व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और छह लोग घायल हुए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)