उत्तर प्रदेश क्राइम

Badaun : जावेद को मिली 14 दिन की न्यायिक हिरासत, घंटों चली पूछताछ

badaun-javed-got-14-days-judicial-custody

 Badaun: दो सगे भाइयों की हत्या के आरोपी जावेद को पुलिस ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गुरुवार को हत्या के आरोप में भीड़ ने जावेद को बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र के सैटेलाइट बस स्टैंड के पास से पकड़ लिया था।

 जावेद को बताया मानसिक बीमार

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर बदायूं जिले ले गई, जहां उससे कई घंटों तक पूछताछ की गई। जावेद के वायरल वीडियो पर तरह-तरह के बयान सामने आए हैं। वायरल वीडियो में जावेद कह रहा था कि वह इस घटना में शामिल नहीं है। लोगों के फोन करने पर वह मौके पर पहुंचा था।

 उनके पास फोन रिकार्डिंग भी है। जावेद की भाषा बदली हुई नजर आई। पुलिस पूछताछ में जावेद ने बताया कि उसका भाई साजिद मानसिक रूप से बीमार था। तबीयत खराब होने पर वह अक्सर गुस्सा हो जाता था। घटना वाले दिन भी साजिद की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उसने हत्या कर दी। जावेद ने पुलिस को बताया कि उसने आत्महत्या करने के लिए चूहे मारने वाली दवा भी खा ली है। दरगाहों पर उनका इलाज भी कराया गया। फिलहाल कोर्ट में पेशी के बाद जावेद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है।

 धारदार हथियार से काटकर की थी हत्या

बता दें कि बाबा कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ठेकेदार हैं। उनके परिवार में पत्नी संगीता और तीन बेटे आयुष (13), अहान (06) और पीयूष हैं। संगीता घर के नीचे ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। जावेद उर्फ साजिद विनोद के घर के सामने सैलून चलाता था। मंगलवार शाम विनोद और साजिद के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। हालांकि दोनों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। देर शाम विनोद किसी काम से घर से बाहर था और उसकी पत्नी संगीता पार्लर में थी। इसी बीच साजिद घर में घुस आया और दूसरी मंजिल की छत पर आयुष और अहान की धारदार उस्तरे से गला काटकर हत्या कर दी।

 यह भी पढे़ंः-UP Board Paper Leak: 12वीं के जीव विज्ञान और Math का एग्जाम शुरू होते ही वायरल

23 बार धारदार हत्या से किया हमला

वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एनकाउंटर में मारे गए हत्यारोपी साजिद ने आयुष और अहान पर कुल 23 बार हमला किया था। बच्चों की गर्दन काटने के बाद साजिद ने उनकी पीठ, छाती, हाथ और पैरों पर भी कई वार किए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि आयुष पर 14 और अहान के शरीर पर 9 निशान मिले। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साजिद को कुल 3 गोलियां लगी थीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)