Featured मनोरंजन

पेरिस में वेकेशन इंजाॅय कर रहे लव बर्ड अर्जुन और मलाइका ने शेयर की एक-दूसरे की तस्वीर

arjun_malaika_846

मुंबईः बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों पेरिस में वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। वहीं अब इस वेकेशन से अर्जुन और मलाइका दोनों ने ही अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक-दूसरे की तस्वीरें साझा की है। अर्जुन कपूर ने पहले तो मलाइका अरोड़ा की वो तस्वीर शेयर की, जिसमें वो प्लेन में बैठती दिख रही हैं। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने लिखा है कि मलाइका की एक्साइटमेंट पर उन्हें प्यार आ रहा है।

इसके बाद अर्जुन ने मलाइका की एक और ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो टेबल पर बैठी नजर आ रही हैं। अर्जुन ने ये तस्वीर चुपके से ली है। वहीं मलाइका ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर अर्जुन कपूर की एक तस्वीर साझा की है, जिस पर अर्जुन कपूर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-आखिरकार मलाइका ने अच्छी फोटो खींचना सीख लिया! अर्जुन और मलाइका का यह रोमांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें..विज्ञान भारती के अधिवेशन में सीएम योगी बोले-भारतीय दृष्टि अपने आप...

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों का प्यार किसी से छिपा नहीं है। हालांकि मलाइका अर्जुन से उम्र में 12 साल बड़ी हैं, लेकिन उम्र के इस फासले से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इजहार करते हैं और अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। अर्जुन कपूर इस साल अपना बर्थडे अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में ही मनाने वाले हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…