छत्तीसगढ़ Featured

छत्तीसगढ़ में 8 IPS अफसरों का तबादला, लाल उमेद सिंह बने कवर्धा के एसपी

IPS

रायपुरः राज्य सरकार ने शुक्रवार को कई पुलिस अधीक्षकों (IPS) के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा बलौदा बाजार भाटापारा के एसपी बनाये गए हैं। वही 2008 बैच की पारुल माथुर गरियाबंद से बिलासपुर एसपी होंगी। साथ ही इंदिरा कल्याण एलेसेला पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार भाटापारा से सेनानी 11 वी वाहिनी छसबल जांजगीर चांपा, 2013 बैच के मोहित गर्ग एसपी कवर्धा से सेनानी 14 वी वाहिनी छसबल करकाभाट बालोद पदस्थ किये गए हैं।

ये भी पढ़ें..ब्रेकअप की खबरों के बीच मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं अर्जुन और मलाइका

लाल उमेद सिंह सेनानी 14 वी वाहिनी छसबल करकाभाट बालोद से एसपी कवर्धा, 2010 बैच के अरविंद कुजूर एसपी बेमेतरा से सेनानी तीसरी वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग, धर्मेंद्र सिंह छवई सेनानी तीसरी वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग से एसपी बेमेतरा और झाड़ू राम ठाकुर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक गरियाबंद भेजे गए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)