देश Featured टॉप न्यूज़

Mann Ki Baat: 100वें एपिसोड का आज होगा टेलीकास्ट, दुनियाभर में गूंजेगी PM मोदी की आवाज

Mann-Ki-Baat
Mann-Ki-Baat नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 100वें एपिसोड का प्रसारण आज होगा। इस ऐतिहासिक पल की समूचे देश में लाइव स्क्रीनिंग होगी। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसे आकाशवाणी सहित विभिन्न मंचों पर सुना जा सकता है। इसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 6,530 स्थानों पर सुना जा सकता है। भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर 2014 को पहली बार 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित किया था। लंदन में भारतीय उच्चायोग रविवार सुबह साढ़े छह बजे इसकी विशेष स्क्रीनिंग करेगा। बता दें कि 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, फारसी, अरबी, पश्तू सहित 11 विदेशी भाषाओं में किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक स्टेशनों से प्रसारित होता है। भारतीय जनता पार्टी ने दुनिया भर में करीब चार लाख जगहों पर इस एपिसोड को सुनने की व्यवस्था की है। 27 जनवरी 2015 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। ये भी पढ़ें..Mann Ki Baat : 100वें एपिसोड पर आज जारी होगा सौ रुपये का सिक्का, जानें इसकी खासियत

पीएम के 100वां एपिसोड पर सौ रुपये का सिक्का होगा जारी

पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 100वां एपिसोड पूरा होने पर सरकार 100 रुपये का सिक्का जारी करेगी। इस खास सिक्के की गोलाई 44 मिलीमीटर होगी। यह चार धातुओं चांदी, तांबा, निकल और जस्ता का मिश्रण होगा। सिक्के के अग्रभाग के मध्य में अशोक स्तंभ का सिंह होगा। इसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। इसके साइड में India और English में India लिखा होगा। mann-ki-bat-pm-modi ऊपर के नीचे ₹ का निशान होगा और 100 का निशान होगा। सिक्के के पिछले हिस्से पर मन की बात के 100वें एपिसोड का लोगो होगा। इसमें ध्वनि तरंगों के साथ माइक्रोफोन की तस्वीर होगी। माइक्रोफोन की तस्वीर पर 2023 अंकित होगा। माइक्रोफोन की तस्वीर के ऊपर और नीचे हिंदी में 'मन की बात 100' और अंग्रेजी में 'मन की बात 100' भी लिखा रहेगा। इस सौ रुपये सिक्के का वजन करीब 35 ग्राम होगा।

100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

वहीं पीएम मोदी के 'मन की बात' (Mann Ki Baat) के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने खास तैयारी की है। 100वें एपिसोड में भाजपा के सभी सांसद, विधायक समेत तमाम नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। देश भर के विभिन्न सामजिक संगठन, सिविल सोसायटी एवं अन्य संस्थाएं भी 'मन की बात' के इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। यहां तक कि विश्व भर में प्रवासी भारतीय भी प्रधानमंत्री के 'मन की बात' के इस 100वें एपिसोड को सुनेंगे। 100वें एपिसोड का देशभर के 4 लाख केंद्रों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी सांसद, विधायक और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य के अधिकारियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है।। प्रदेश पदाधिकारियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है। सभी सांसद, विधायक एवं जन-प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं। आकाशवाणी द्वारा प्रसारित किए जाने वाले इस प्रोग्राम में पीएम मोदी जनता से सीधा बात करते हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)