सगी बहन पर महिला ने फेंका तेजाब, खौफनाक कदम की वजह आपको कर देगी हैरान

48

पश्चिम मिदनापुर: पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक महिला ने शक के चलते अपनी सगी बहन पर तेजाब(Acid) फेंक दिया। उसे गंभीर हालत में घाटल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सनसनीखेज घटना शनिवार देर रात पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बीरसिंह ग्राम पंचायत के मोमराजपुर क्षेत्र में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटल के मोमराजपुर निवासी दो भाइयों असदुल अली व तस्लीम अली की शादी दासपुर क्षेत्र निवासी दो सगी बहनों रहीमा व अकलीमा बीबी से हुई थी। सूत्रों के मुताबिक दोनों बहनों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। आरोपी अकलीमा बीबी को शक था कि उसकी शारीरिक बीमारी के चलते उसके ससुराल वाले उसके पति तस्लीम अली की शादी कहीं और तय कर रहे हैं और इसमें उसकी बहन रहीमा की अहम भूमिका है।

यह भी पढ़ें-शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर DCW सख्त, दिल्ली पुलिस को…

इसको लेकर शनिवार सुबह से ही दोनों बहनों में अनबन चल रही थी। देर रात तक दोनों का झगड़ा चलता रहा। इसी बीच अकलीमा अचानक घर से तेजाब लाकर रहीमा बीबी के चेहरे पर डाल दिया। रहीमा के चेहरे पर तेजाब गिरने से वह दर्द से चीख पड़ी। उसकी चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य दौड़े। उसे गंभीर हालत में घटाल अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर घाटल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अकलीमा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)