Friday, January 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh News: बस्तर संभाग में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से मिली...

Chhattisgarh News: बस्तर संभाग में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से मिली राहत

Chhattisgarh News: बस्तर संभाग के कई जिलों में आज शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई है, बारिश के बाद कोहरे का असर दिखा। ग्रामीण इलाकों में अब भी लोग अलाव के सामने ठड़ से राहत लेते दिखे। बता दें कि, बस्तर संभाग में न्यूनतम पारा 8 डिग्री तक गिर गया था।

Chhattisgarh News: बस्तर संभाग में कई जगहों पर बारिश की संभावना   

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम से सटे पश्चिम-मध्य पर अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। एक चक्रीय चक्रवात समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। अगले 12 घंटों के दौरान इस प्रणाली के उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके असर से बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Kolkata Fire News : तोपसिया में भीषण आग, कई झोपड़ियां जलकर राख

Chhattisgarh News: मौसम वैज्ञानिक ने दी जानकारी   

मौसम वैज्ञानिक श्री चंद्रा के अनुसार, बस्तर संभाग में आज सुबह से ही बदली छाई हुई है, बदली से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक की वृद्धि हुई है। मौसमी तंत्र के प्रभाव से हवा की दिशा में परिवर्तन हुआ है, जिसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ के बस्तर संभाग के इलाके में बादल छाए हुए हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हुई है। अभी भी न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। निम्न दबाव का क्षेत्र में बदलाव के बाद न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट होने के आसार हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 
सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें