Friday, January 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeटेकInstagram करने जा रहा बड़े बदलाव, AI टूल्स से अब झटपट एडिट...

Instagram करने जा रहा बड़े बदलाव, AI टूल्स से अब झटपट एडिट होंगे वीडियो

Instagram: सोशल मीडिया का क्रेज इस समय अपने चरम पर है। सोशल मीडिया पर रील्स की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कंटेंट देखकर आप दंग रह जाएंगे। रील्स की बढ़ती लोकप्रियता के बीच अब पॉपुलर मैसेजिंग ऐप Instagram ने अपनी सेवाओं का विस्तार करने का फैसला किया है। ताकि यूजर्स की दिलचस्पी बढ़े और लोग इसकी ओर ज्यादा आकर्षित हों। दरअसल अमेरिकी कंपनी Meta ने Instagram को AI से लैस करने का फैसला किया है। जिसके बाद यूजर्स को काफी सुविधाएं मिलेंगी।

Instagram अब AI से होगा लैस

बता दें कि अमेरिकी कंपनी Meta ने Instagram को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस करने का फैसला किया है। इंस्टाग्राम पर AI टूल्स आने के बाद यूजर्स आसानी से वीडियो एडिट कर सकेंगे। ये टूल्स यूजर्स को वीडियो एडिट करने का एक नया तरीका प्रदान करेंगे, जिससे वे आसानी से अपने वीडियो में कपड़े, बैकग्राउंड और यहां तक ​​कि अपने लुक भी बदल सकेंगे।

 Instagram

Instagram पर अब मिलेगी ये सुविधाएं

दरअसल Instagram के CEO एडम मोसेरी (Adam Mosseri ) ने बताया कि अब एडिटिंग के लिए दूसरे ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने एक डेमो भी दिखाया। जिसमें एक तस्वीर के कपड़े बदले गए। उनका बैकग्राउंड भी बदला गया। यह सारा काम मेटा के मूवी जेन एआई (Meta के Movie Gen AI ) ने किया है। हालांकि, यह सुविधा अगले साल से दी जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adam Mosseri (@mosseri)

ये भी पढ़ेंः- Ajab Gajab: भारत का एक ऐसा गांव जहां आज भी महिलाएं नहीं पहनती कपड़े ..

Instagram वीडियो बनाने के तरीके को बदल देगा AI फीचर

उल्लेखनीय है कि इंस्टाग्राम यह सुविधा देने वाला कोई पहला ऐप नहीं होगा। इससे पहले एडोब का फायरफ्लाई वीडियो टूल ( Adobe का Firefly Video Tool ) पहले से ही क्रिएटर्स को टेक्स्ट कमांड से वीडियो एडिट करने का विकल्प दे रहा है। OpenAI का Sora का भी इसी तरह के फीचर से लैस है।

हालांकि, मेटा (Meta) ने दावा किया है कि मूवी जेन एआई (Movie Gen AI) दूसरे सॉफ्टवेयर के मुकाबले ज्यादा तेजी से काम करेगा। यह फीचर Instagram पर वीडियो बनाने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है जो एडिटिंग सॉफ्टवेयर सीखने के बजाय सीधे अपने आइडिया पर काम करना चाहते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें