Home उत्तर प्रदेश UP Weather : लखनऊ की आबोहवा हुई खराब, यूपी के कई जिलों...

UP Weather : लखनऊ की आबोहवा हुई खराब, यूपी के कई जिलों में छाई धुंध

UP Weather : मानसून की विदाई के साथ ही राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों की आबोहवा अब खराब होने लगी है। हालांकि अब मौसम साफ होने लगा है। लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, लेकिन कुछ जगहों पर बादल छाए रहे। दिन में धुंध जैसी स्थिति रही। इसके चलते दिन के तापमान में कमी आई है। वहीं, रात के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

UP Weather : लखनऊ में वायु प्रदूषण का स्तर खराब

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। उधर, लखनऊ में वायु प्रदूषण का स्तर खराब स्तर पर पहुंच गया है। लखनऊ की हवा खराब होने से लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतें होने लगी है। लखनऊ के कुछ इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब रहा। गोमतीनगर में AQI 114, निशातगंज इलाके में 105, कुकरैल पिकनिक स्पॉट इलाके में 101 रहा। जिसे खराब माना जाता है। हालांकि, बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी, लालबाग और चारबाग इलाके की हवा अपेक्षाकृत ठीक रही। इन इलाकों का AQI 84 से 95 के बीच रहा, जिसे औसत माना जाता है।

रविवार को लखनऊ में दिन के तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रात का तापमान 3.2 डिग्री बढ़कर 22.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है।up-weather-update-2024

UP Weather : मेरठ की भी बुरा हाल

लखनऊ के अलावा मेरठ में एयर क्वालिटी इंडेक्स 344 पर पहुंच गया। आगरा शहर में रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कभी सूरज बादलों के पीछे छिपता तो कभी सूरज निकल आता। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई और यह सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

ये भी पढ़ेंः- UP Weather Updates: यूपी से बहुत जल्द होगी मानसून की विदाई, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

बदलते मौसम के दिखने लगे लक्षण

प्रदेश में बदलते मौसम में एक मुख्य लक्षण देखने को मिल रहा है। शुष्क होने के बावजूद रात में आद्रता का प्रतिशत बढ़ गया है। पांच दिनों से यह 70 प्रतिशत से अधिक रहा है। जबकि दिन में इसका प्रतिशत लगातार घट रहा है। रविवार को आद्रता का न्यूनतम प्रतिशत गिरकर 26 पर पहुंच गया। शनिवार को यह 38 था।

अधिकतम प्रतिशत 71 आंका गया था। आद्रता बढ़ने और तापमान गिरने से वायुमंडल की निचली सतह में अति सूक्ष्म प्रदूषित कण पीएम 2.5 का जमाव बढ़ रहा है। शनिवार रात आठ बजे से जय भीम नगर में पीएम 2.5 की मात्रा 312 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज की गई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version