प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

होली पर यूपी रोडवेज ने 85 लाख लोगों को गंतव्य तक पहुंचाया, 105 करोड़ की हुई कमाई

city-bus-lucknow
city-bus-lucknow लखनऊः होली के पर्व पर यात्रियों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसों के संचालन का योगी सरकार का फैसला न सिर्फ आम नागरिकों के लिए बल्कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के लिए भी फलदायी साबित हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में होली पर्व के अवसर पर अतिरिक्त बसों का संचालन तीन से आठ मार्च तक किया गया। इस संचालन से परिवहन निगम को 105 करोड़ रुपए की आय हुई है जो कि विगत वर्ष की आय से लगभग 12 करोड़ रुपए अधिक रही। वहीं, नागरिकों को भी त्योहार पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी हुई। 85 लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया प्रबंध निदेशक परिवहन निगम संजय कुमार ने बताया कि पूर्व की समानान्तर अवधि से 85 लाख यात्रियों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में औसतन प्रति दिन 10,800 बसें संचालित की गईं। औसत आय प्रति बस प्रति दिन 13,900 रुपए रही जो कि विगत वर्ष 7800 रुपए थी। ये भी पढ़ें..श्री हुल्का देवी महारानी माता मंदिर में बसौड़ा मेला शुरू, भक्तोें... उपलब्ध रही 24 घंटे परिवहन सुविधा एमडी परिवहन निगम संजय कुमार ने बताया कि सभी अधिकारियों द्वारा सतत् परिश्रम करके यात्रियों को 24 घंटे परिवहन सुविधा उपलब्ध करायी गयी, जिससे कि प्रदेशवासी अपने घर पहुंच कर त्योहार मना सकें। उन्होंने बताया कि विगत दिवस दिनांक 4 मार्च को 75 राजधानी बस सेवा एवं 39 साधारण बस सेवा परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं, इससे परिवहन निगम को यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में बहुत सुविधा हुई है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)