राजनीति

आज नेहरू की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित करेगी कांग्रेस

रांचीः देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर झारखंड कांग्रेस राज्यभर में संगोष्ठी आयोजित करेगी। देश कांग्रेस के प्रवक्ता शमशेर आलम ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने सभी जिलाध्यक्षों को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर भी नेहरूवादी विचारधारा और राष्ट्र निर्माण पर संगोष्ठी करने का निर्देश दिया है।

यहां संगोष्ठी कांग्रेस भवन रांची में होगी। इसके लिए रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय पांडेय एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेश बैठा को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। आलम ने सभी कांग्रेस नेताओं से अनुरोध किया है कि कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित नेहरूवादी विचारधारा और राष्ट्र निर्माण पर संगोष्ठी कार्यक्रम में अवश्य भाग लें।

आलम ने बताया कि संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य रूप में कांग्रेस विधायक दल के नेता व मंत्री आलमगीर आलम उपस्थित रहेंगे। वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. आरसी झा, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा एवं संजय लाल पासवान उपस्थित रहेंगे। आलम ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जिस प्रकार भाजपा के मोदी सरकार अलोकतांत्रित तरीके से देश को खंडित-खंडित करने का कुठित प्रयास कर रही है।

इसको रोकने के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू की राष्ट्र निर्माण की विचारधारा को धरातल में उतारने की सख्त जरूरत है। नेहरू ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए न्यौछावर कर दिये थे।