Featured मनोरंजन

परिणीति से लेकर स्वरा भास्कर तक, इन एक्ट्रेसेज को नेताओं से हुआ प्यार

parineeti-raghav मुंबईः बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को अपना हमसफर चुन लिया है। शनिवार को भव्य समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाकर सगाई भी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अक्टूबर माह में सात फेरे लेंगे। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड अभिनेत्री का दिल राजनेता के लिए धड़का हो। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों ने राजनीति जगत के दिग्गज नेताओं को अपना हमसफर बनाया। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही मशहूर जोड़ियों के बारे में- parineeti-raghav-engagement

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की लव स्टोरी इस साल के शुरूआत से ही चर्चा में रही। दोनों को डिनर डेट से लेकर आईपीएस के मैच तक साथ देखा गया। तभी से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। लेकिन दोनों ने इस बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं बोला। लेकिन शनिवार (13 मई 2023) को दोनों ने इंगेजमेंट कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। अक्टूबर माह में दोनों सात फेरों के बंधन में भी बंध जायेंगे। swara-bhaskar-marriage

स्वरा भास्कर-फहाद अहमद

इसी साल बॉलीवुड की एक और दिग्गज एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने राजनेता फहाद अहमद के साथ विवाह कर लिया। फहाद अहमद समाजवादी पार्टी के नेता हैं। एनआरसी से जुड़े आंदोलन के दौरान स्वरा और फहाद की दोस्ती हुई और देखते ही देखते उनका प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद जल्द ही उन्होंने शादी भी कर ली। सोशल मीडिया पर कपल की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें खूब वायरल हुईं थी। aaisha-farhan

आयशा टाकिया और फरहान आजमी

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस आयशा टाकिया का भी राजनेता पर ही आया था। उन्होंने फरहान आजमी के साथ साल 2009 में विवाह किया था। फरहान आजमी समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी के बेटे है। फरहान आजमी बिजनेसमैन होने के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। आयशा टाकिया के बारे में यह भी कहा जाता है कि उन्होंने फरहान आजमी से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन भी किया था। navneeti-ravi ये भी पढ़ें..Parineeti-Raghav Engagement: सगाई के बाद राघव संग रोमांटिक अंदाज में नजर...

नवनीत कौर राणा और रवि राणा

राजनीति में आने से पहले नवनीत कौर राणा तेलुगू इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री थीं। उन्होंने राजनेता रवि राणा के साथ शादी करने के बाद मनोरंजन जगत से दूरी बना ली और राजनीति में सक्रिय हो गयीं। radhika-hdkumarswami

राधिका और एचडी कुमारस्वामी

कन्नड़ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री राधिका ने अपना हमसफर एक राजनेता को ही बनाया। उन्होंने साल 2006 में जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी के साथ सात फेरे लिये। हालांकि उन्होंने कई सालों तक अपने विवाह को छिपाकर रखा। एचडी कुमारस्वामी कनार्टक के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)