प्रदेश छत्तीसगढ़ Featured

रायगढ़ में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को विधायक ने रोका

रायगढ़: शहर में अतिक्रमण के खिलाफ निगम प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है। ये अलग बात है कि जब-जब निगम प्रशासन बेजा कब्जा हटाने के लिए सक्रिय हुआ है, तब-तब राजनीतिक दल के स्थानीय नेता विरोध में उतरते रहे हैं। करीब एक सप्ताह पहले शहर के मध्य अतिक्रमण हटाने के दौरान भी भाजपा और कांग्रेस के नेता निगम अधिकारियों से उलझ पड़े थे।

शुक्रवार को जुट मिल रोड से अतिक्रमण हटाने पहुंचे अमले का सामना सीधे विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक से हो गया।विधायक ने साफ तौर पर निगम के अमले को कहा कि यहां पहले भी प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाया जा चुका है। सड़क भी पर्याप्त चौड़ी है, यहां बेजा कब्जा जैसी कोई स्थिति नहीं है। निगम के अफसर जान बूझकर ऐसा कृत्य कर रहे है कि लोग उनसे नाराज हो जाए। मैंने इन्हें वापस जाकर तर्क संगत कार्यवाही करने को कहा है।

ये भी पढ़ें..ट्विटर की तारीफ के बाद कंगना ने की इंस्टाग्राम की बुराई,...

इस मामले में निगम कमिश्नर ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि शहर में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो चुका है, शहर को व्यवस्थित करने के लिए इसे हटाया जाना जरूरी है। इसके लिए बेजा कब्जा धारियों को पहले से सूचित किया जा चुका था। इधर विधायक के समर्थन में आने के बाद बेजा कब्जा हटाने आई निगम टीम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया, जिसके बाद हल्की-फुल्की कार्यवाही के बादअमला वापस लौट गया।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…