बेटी का रिश्ता तय करने जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, चार लोगों की मौत

79

लखनऊः उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के करमपुर हाईवे पर हुई मार्ग दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी है। जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार वह अपने निज स्थान बालकेश्वर मुहाल आगरा से कानपुर अपनी बहन का रिश्ता तय करने के लिये जा रहे थे। तभी हाईवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गयी। घटना में राजकुमार (53), भावना (50), दीक्षा (27) और मामा महावीर की मौके पर ही मौत हो गयी है।

यह भी पढ़ें-  फिल्म ‘रूही’ का ट्रेलर जारी, हाॅरर के साथ ही काॅमेडी का…

टक्कर इतना भीषण था कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव व राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी है।