दुनिया

Pakistan News: बलूचिस्तान में आतंकियों ने बस रोककर यात्रियों पर चलाई गोलियां, 11 की मौत

pakistan-news

Pakistan News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के नोशकी क्षेत्र में शानिवार को 11 लोगों की हत्या कर दी गई। यह सभी लोग पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले थे। ये हमला बलूचिस्तान में चरमपंथी समूहों के बीच बढ़ती सांप्रदायिक नफरत की ओर इशारा करता है।

अज्ञात बंदूकधारियों ने  यात्रियों पर किया हमला

10-12 की संख्या में अज्ञात बंदूकधारियों ने नोशकी के सुल्तान चोरहाई इलाके में क्वेटा-ताफ्तान राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और एक बस से 11 यात्रियों का अपहरण कर लिया। डिप्टी कमिश्नर हबीबुल्लाह मुसाखेल ने घटना पर कहा कि  ताफ्तान जाने वाली यात्रियों की बंदूकधारियों ने तलाशी ली व उनका अपहरण कर लिया  बाद में  उन्हें गोली मार दी गई और करीब डेढ़ घंटे बाद उनके शव पास के पुल के नीचे फैंक दिया गया। उनके शव पास के पुल के नीचे पाए गए।  

यह भी पढ़ेंः-Lok Sabha Elections 2024: विरासत संभालने में पीछे नहीं पश्चिमी यूपी के नेता

नोशकी स्टेशन हाउस अधिकारी असद मेंगल ने कहा, "ग्यारह मृतकों में से नौ पंजाब के थे।" सूत्रों ने बताया कि क्वेटा-ताफ्तान राजमार्ग पर नाकाबंदी के दौरान जब बस नहीं रुकी तो बंदूकधारियों ने उस पर गोलियां चला दीं। एक दर्जन से अधिक बंदूकधारियों ने बस पर कम से कम तीन तरफ से गोलीबारी की, जिसके बाद वह पलट गई।

पीएम ने घटना की निंदा की

घटना की जानकारी रखने वाले एक सूत्र  बताया कि बंदूकधारियों ने यात्रियों में से सरकारी अधिकारियों, खासकर पंजाब प्रांत के लोगों की पहचान कर निशाना बनाया। यह हमला सांप्रदायिक प्रतीत नहीं होता क्योंकि किसी अन्य यात्री को निशाना नहीं बनाया गया। यह सामने आया है कि मारे गए 11 लोगों में से कम से कम नौ को पहले गोली मारने से पहले अपहरण कर लिया गया था, बाद में उनके शव पास के पुल के नीचे पाए गए।

घटना के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती और अन्य सरकारी अधिकारियों ने दुखद घटना की निंदा की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)