मोदी कैबिनेट में एक और बदलाव, एसपी सिंह बघेल का भी बदला विभाग

8

sp-singh-baghel

नई दिल्लीः मोदी कैबिनेट में गुरुवार को बड़े फेरबदल किए गए है। जहां एक ओर मोदी सरकार में कई विभागों की जिम्मेदारियां निभा चुके किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीन लिया गया है। तो वहीं अब उनके डिप्टी एसपी सिंह बघेल (sp singh baghel ) को भी पद से हटा दिया गया है। केन्द्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को विधि एवं न्याय मंत्रालय से हटाकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गुरुवार को राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी किए गए एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर प्रो एसपी सिंह बघेल (sp singh-baghel ) को विधि एवं न्याय मंत्रालय से हटाकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री के रूप में नियुक्त करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी के निर्देशानुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा फिर किया।

ये भी पढ़ें..HAS Results 2023: रोहडू के प्रवीण ने लहराया परचम, विभिन्न पदों पर 17 अभ्यर्थी चयनित

इससे पहले किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीनकर उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया था। जबकि किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के कई ऐसे बयान आए थे, जिसमें उन्होंने न्यायपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। इतना ही नहीं इसस पहले जुलाई 2021 में रविशंकर प्रसाद को भी कानून मंत्रालय से छीन लिया गया था। तब किरण रिजिजू को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

कानून मंत्री के तौर पर रिजिजू के कार्यकाल में जजों की नियुक्ति के मुद्दे पर उनके और न्यायपालिका में टकराव की खबरें अक्सर सुर्खिया बटोर रही थीं। रिजिजू शीर्ष न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति वाले कलीजियम सिस्टम पर सार्वजनिक तौर पर तीखे हमले करते रहे हैं।