Featured महाराष्ट्र क्राइम

फेसबुक लाइव में उद्धव गुट के नेता की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

UBT Leader Murder। Mumbai: दहिसर इलाके में शिवसेना (यूबीटी) नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार सुबह दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मॉरिस नोरोन्हा ( हमलावर) के ऑफिस से बिना लाइसेंस की पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम मॉरिस नोरोन्हा की पत्नी से भी गहन पूछताछ कर रही है।

मॉरिस नोरोन्हा की पत्नी से पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच

पुलिस ने मॉरिस नोरोन्हा के ऑफिस से बिना लाइसेंस की पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम मॉरिस नोरोन्हा की पत्नी से भी गहन पूछताछ कर रही है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई के दहिसर इलाके में शिवसेना (यूबीटी) नेता की हत्या निजी कारणों से हुई थी। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद हत्या के कारणों को सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इस मामले पर राजनीति न करने की अपील की है। यह भी पढ़ें-Shivpal Singh Yadav ने की जयंत चौधरी की तारीफ, इस बात पर जताया भरोसा

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, गुरुवार शाम मॉरिस नोरोन्हा ने अपने ऑफिस में बुलाया था और पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बेटे और पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर पर गोली चला दी थी। इस घटना के बाद मॉरिस नोरोन्हा ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं अभिषेक घोसालकर की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार सुबह मेहुल पारेख और रोहित साहू उर्फ रावण को गिरफ्तार कर लिया। देवेंद्र फड़नवीस ने पत्रकारों से कहा कि अभिषेक घोसालकर और मॉरिस ने वर्षों तक एक साथ काम किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मॉरिस ने गोली क्यों चलाई और उसे बंदूक कैसे मिली। हत्याकांड में अलग-अलग वजह सामने आ रही हैं। सभी कारणों की जांच के बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। विपक्ष इस घटना पर राजनीति कर रहा है। सरकार पर सवाल उठाना गलत है, क्योंकि यह घटना आपसी दुश्मनी के कारण हुई है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)