शहनाज गिल ने पप्पियों से गोला को किया परेशान, वीडियो में मस्ती के साथ दिखी क्यूट बाॅन्डिंग

97

मुंबईः एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपने चैट शो ‘देसी वाइव्स विद शहनाज गिल’ में काफी व्यस्त हैं। इस बीच उनका एक म्यूजिक वीडियो एल्बम ‘घणी सयानी’ भी रिलीज हुआ। जोकि उनके फैंस को काफी पसंद आया। इस साॅन्ग में शहनाज गिल के रैप ने फैंस के दिलों को जीत लिया। इस बीच सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह काॅमेडियन व एक्ट्रेस भारती सिंह के बेटे गोला के जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर गोला के साथ मस्ती की कई क्यूट वीडियोज शेयर की हैं। खुद शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई वीडियो और तस्वीरे साझा किए हैं। येलो-ग्रीन और व्हाइट कुर्ता पहने हुए गोला काफी क्यूट लग रहे हैं। वहीं, पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल भी ब्लू-येलो सूट में ब्यूटीफुल लग रही है। शहनाज ने अपने नेकलेस और इयररिंग्स से पूरा किया है। वीडियोज को शेयर करते हुए कैप्शन में शहनाज ने लिखा- गोला गोला गोला मेला पहला बच्चा नोना, बच्चे को रात नीनी आ रही थी फिर भी मैंने परेशान किया पप्पियां कर के। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें..ऑफ सोल्डर ड्रेस में श्वेता तिवारी के सिजलिंग लुक को देख…

एक्ट्रेस शहनाज गिल के अभिनय की बात करें तो फैंस बड़ी बेसब्री के साथ उनके बाॅलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ में दिखायी देंगी। इसके साथ ही शहनाज रितेश देशमुख और जाॅन अब्राहम के साथ फिल्म ‘100% ’ में नजर आयेंगी। इस फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही भी दिखेंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)