तोरपा में संकल्प यात्रा का होगा जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की तैयारी

14

babulal-marandi-sankalp-yatra

खूंटी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा (Sankalp Yatra) 21 सितंबर को तोरपा पहुंचेगी। यहां संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत किया जायेगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए बुधवार को तोरपा नगर भवन में तोरपा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें चर्चा के बाद कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गयी।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक कोचे मुंडा उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में तोरपा व खूंटी विधानसभा प्रभारी व भाजपा प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू उपस्थित थे। भाजपा तोरपा मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी ने आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि संकल्प यात्रा (Sankalp Yatra) 17 अगस्त को संताल परगना के भोनाडीह से शुरू हुई और 10 अक्टूबर को समाप्त होगी।

sankalp-yatra-torpa

ये भी पढ़ें..Palamu: बंद खदान में मिला मां-बेटे का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

81 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही संकल्प यात्रा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कोचे मुंडा ने एक तरफ केंद्र सरकार की तारीफ की तो दूसरी तरफ राज्य की हेमंत सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को राज्य से हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना चाहिए। इसको लेकर राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में संकल्प यात्रा (Sankalp Yatra) निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर को जब संकल्प यात्रा पहुंचेगी तो सौ से अधिक मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ उसका स्वागत किया जायेगा। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जयसवाल, विनोद भगत, कृष्णा भगत, तोरपा मंडल अध्यक्ष रनिया मंडल अध्यक्ष निखिल कंडुलना, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष रामध्यान सिंह, बानो मंडल अध्यक्ष कामेश सिंह, हुरदा मंडल अध्यक्ष ओमिन सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)