हरियाणा

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में उतरा सांझा मोर्चा, रोडवेज का चक्का जाम

यमुनानगरः देशव्यापी हड़ताल (nationwide strike) के चलते शुक्रवार को यमुनानगर में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की सभी यूनियनों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। हड़ताल के कारण रोडवेज बसों का चक्का जाम रहा। मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य फूल कुमार कंबोज ने हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी मांगों को लेकर साझा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल और परिवहन मंत्री व उच्च अधिकारियों से चार दौर की वार्ता हो चुकी है।

सरकार की कार्यशैली पर सवाल

उन्होंने कहा कि डिपो यमुनानगर में स्थाई महाप्रबंधक न होने के कारण कर्मचारियों का काफी काम पेंडिंग पड़ा हुआ है। पंचकुला महाप्रबंधक को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। सांझा मोर्चा ने महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा है लेकिन यमुनानगर के महाप्रबंधक बात नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि यदि वार्ता नहीं हुई तो महाप्रबंधक के खिलाफ डिपो स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी डिपो प्रशासन की होगी। इससे पहले 24 दिसंबर को सांझा मोर्चा ने मुख्यमंत्री आवास का भी घेराव किया था। सरकार की कार्यशैली से कर्मचारियों में भारी रोष है।

आगे बढ़ सकती है हड़ताल

उन्होंने कहा कि सांझा मोर्चा हड़ताल जैसे आंदोलनों से आम जनता को परेशान नहीं करना चाहता, लेकिन सरकार मांगों पर अमल न करके रोडवेज कर्मचारियों को हड़ताल जैसे आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रमुख मांगों में हिट एंड रन से संबंधित नये कानून को तुरंत वापस लिया जाये। उन्होंने कहा कि रोडवेज बेड़े के लिए नई बसें खरीदी जाएं। बसों की मरम्मत का काम कंपनी को न दिया जाए। यह भी पढ़ेंः-दिल्ली में तापमान 7.3 डिग्री, कई जगहों पर AQI ‘बेहद खराब’ वर्ष 2002 में भर्ती हुए चालकों की नियुक्ति पक्की की जाए और उन्हें पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए। वरिष्ठ नेता नंद लाल कंबोज ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सरकार समय रहते मांगें मानने के आदेश जारी करे, अन्यथा देशव्यापी हड़ताल आगे भी बढ़ सकती है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)