Featured मनोरंजन

क्या 'एनिमल पार्क' में नजर आएंगे Shahid Kapoor और रणबीर कपूर, कबीर सिंह अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

Shahid Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज फिल्म एनिमल है, जिसने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की है। एनिमल फिल्म का निर्देशन साउथ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। उनकी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। फिल्म में दर्शकों को हिंसा, विषाक्त नायक, अपमान, अंतरंग दृश्य सब कुछ पसंद आया है।

क्या एक साथ फिल्म करेंगे Shahid Kapoor-रणबीर कपूर

बता दें कि रणबीर कपूर की एनिमल से पहले संदीप शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की ‘कबीर सिंह’ का निर्देशन कर चुके है। उनकी दोनों ही फिल्मों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। अब हाल ही में जब अभिनेता शाहिद कपूर से पूछा गया कि, अगर कबीर सिंह और एनिमल के किरदार रणविजय सिंह को एक साथ लगाया जाए तो कैसा होगा? शाहिद कपूर से पूछा गया कि क्या सच में ऐसा हो सकता है।

Shahid Kapoor ने कही ये बात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का प्रमोशन कर रहे हैं। उनकी ये फिल्म इसी 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन इवेंट में जब शाहिद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'ये चीजें मेरे हाथ में नहीं हैं और यह आसान नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों भूमिकाएं बहुत अलग हैं। लेकिन अगर ऐसा होगा तो मजा आएगा लेकिन मेरी इस फिल्म में काम करने की संभावना बहुत कम है और ये यूनिवर्स बहुत अलग हैं। सामूहिक विवाह में आखिर ऐसा क्या हुआ कि दुल्हनों ने खुद के गले में डाली वरमाला… अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शाहिद कपूर ने कहा कि, 'ये चीजें निश्चित रूप से दर्शकों के लिए रोमांचक हो सकती हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या इसे अनुकूलित करना वास्तव में संभव है। अगर ऐसा होता है तो शाहिद को अच्छा लगेगा। साथ ही रणबीर और शाहिद पहली बार स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे।' अगर हम बात करें शाहिद कपूर की फिल्म तेरी बातों में उलझा जिया की तो इस फिल्म के जरिए वो पहली बार कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए दर्शक भी उतावले है। बता दें कि फिल्म इसी 9 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने जा रही है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)