Featured दुनिया

Japan Earthquake : भूकंप के दौरान बाल-बाल बचे राजामौली

Japan Earthquake : मशहूर फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली और उनके बेटे एसएस कार्तिकेय भूकंप से बच गए। गुरुवार यानी 21 मार्च को जापान में 5.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया। भूकंप जिस समय आया, आरआरआर फिल्म की पूरी टीम 28वीं मंजिल पर थी। राजामौली के बेटे कार्तिकेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि, "जब भूकंप आया तो आरआरआर की पूरी टीम होटल की 28वीं मंजिल पर थी। japan-earthquake

स्मार्टवॉच में दिखा भूकंप का अलर्ट 

स्मार्टवॉच में भूकंप का अलर्ट दिखने के तुरंत बाद उन्हें झटके महसूस हुए।उन्होंने स्मार्टवॉच में दिख रहे भूकंप के अलर्ट मैसेज की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया है। इसमें कार्तिकेय कहते हैं, "अभी जापान में भूकंप महसूस हुआ। हम 28वीं मंजिल पर थे। जमीन धीरे-धीरे हिलने लगी। हमें यह समझने में थोड़ा समय लगा कि यह भूकंप है। मैं चीखने ही वाला था लेकिन हमारे आसपास के जापानी लोगों को कोई परवाह नहीं थी। उनकी प्रतिक्रिया ऐसी थीं जैसे कुछ बारिश होने वाली  हो।" ये भी पढ़ें: IPL 2024: लखनऊ सुपर जाइंट्स से जड़े कप्तान केएल राहुल, शेयर की तस्वीर

मौसम विभाग ने दी जानकारी   

जापान के मौसम विभाग ने बताया है कि, गुरुवार 21 मार्च को पूर्वी इलाके में 5.3 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। नए साल की शुरुआत में जापान में 21 भूकंप के झटके महसूस किए गए। एसएस राजामौली पिछले कुछ दिनों से फिल्म की टीम के साथ जापान में हैं। राजामौली फिल्म की टीम और परिवार के साथ आरआरआर की स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए जापान में हैं। राजामौली की फिल्म पिछले 513 दिनों से जापान में दिखाई जा रही है। जापान में आरआरआर का जबरदस्त क्रेज है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)