Rae Bareli: बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज़ भाइयों ने प्रेमी को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

15

Rae Bareli

रायबरेलीः बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाइयों ने प्रेमी को चाकुओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रेमी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रेमी की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गोपापुर गांव निवासी संजय का पड़ोस की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसकी जानकारी लड़की की बड़ी बहन को थी। जिसका वह अक्सर विरोध करती थी। रविवार सुबह युवक और युवती बात कर रहे थे, जिसे युवती की बड़ी बहन ने देख लिया। जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान लड़की के भाई मंजीत, विनोद अपने साथियों के साथ वहां आए और संजय पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

ये भी पढ़ें..महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में एक ही रात में…

इसके बाद हमलावर भाग गये। घायल हालत में युवक को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि घायल के परिजनों की शिकायत पर लड़की की बहन, भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)