Home छत्तीसगढ़ 25 और 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी छत्तीसगढ़ का दौरा, जोरदार...

25 और 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी छत्तीसगढ़ का दौरा, जोरदार तैयारियों में जुटा प्रसाशन

draupadi-murmu

Raipur News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। वहीं राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ में जोरदार तैयारियां की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

25 और 26 अक्टूबर को करेंगी छत्तीसगढ़ का दौरा 

बताया जा रहा है कि, राष्ट्रपति 25 और 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगीं। इस दौरान वो एम्स रायपुर, एनआईटी रायपुर, आईआईटी भिलाई और पं. दीनदयाल स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

अधिकारियों को दिए गये जरुरी दिशा निर्देश

राष्ट्रपति के दो दिवसीय प्रवास के मद्देनजर शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि, राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा रायपुर एवं दुर्ग जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, राज्य प्रोटोकॉल के अधिकारियों को भी सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें: ऊर्जा मंत्रालय ने मुफ़्त बिजली योजना को लेकर जारी किया अधिसूचना

बैठक के दौरान संबंधित विभाग के कई अधिकारी मौजूद  

बता दें, बैठक में राज्यपाल की संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम, पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चैधरी, सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति आयोजन स्थलों तक के लिए जिन मार्गों से होकर गुजरेंगी, वहां के यातायात को सुगम और सुरक्षा के मद्देनजर दुरुस्त रखने की भी प्रशासन ने अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version