Home फीचर्ड Navi Mumbai Airport रनवे का परीक्षण सफल, वायुसेना के विमानों ने किया...

Navi Mumbai Airport रनवे का परीक्षण सफल, वायुसेना के विमानों ने किया लैंडिंग

indian-government-aircraft-C295-water-cannon-salute-today

Navi Mumbai : नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे पर आज भारतीय वायुसेना के एयरबस (C295) विमान ने सफलता पूर्वक लैंडिंग की। इस मौके पर नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ,सांसद सुनील तटकरे, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस मौजूद रहे।

विमान को दिया गया ‘वाटर सैल्यूट’   

बता दें, भारतीय वायुसेना का ‘सी 295’ विमान नवी मुंबई एयरपोर्ट पर सात-आठ चक्कर लगाने के बाद रनवे पर उतरा। वहीं, इस मौके पर विमान को ‘वाटर सैल्यूट’ दिया गया साथ ही सुखोई 30 लड़ाकू विमान ने फ्लाईबाई सलामी दी। इसके बाद ‘सी295’ विमान के बाद सुखोई 30 विमान को भी रनवे पर उतारा गया।

चार टर्मिनलों पर 350 विमान पार्किंग की व्यवस्था

जानकारी देते हुए सिडको के चेयरमैन संजय शिरसाट ने बताया कि, एयरपोर्ट पर दो रनवे हैं। चार टर्मिनलों पर एक साथ 350 विमानों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट तक मेट्रो और बुलेट ट्रेन कनेक्टिविटी दी जाएगी। इस हवाई अड्डे का निर्माण सिडको द्वारा किया गया है। यात्री टर्मिनल 4 बिल्डिंग में चेक-इन करने वाले किसी भी स्थान से अपनी उड़ान तक पहुंच सकेंगे।

सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने कही ये बात  

वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “हम अब उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। यह देश के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक होगा। हमें उम्मीद है कि, 300 करोड़ यात्री इस हवाई अड्डे का उपयोग करेंगे।”इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, नैना परियोजना मुंबई और महानगर क्षेत्र के लिए एक बड़ा वरदान है।

ये भी पढ़ें: Haryana News : धान खरीद को लेकर एक्शन मोड में विधायक, अनाज मंडी का किया दौरा

Navi Mumbai Airport : March 2025 तक चालू होगा नवी मुंबई हवाई अड्डा  

बता दें, नवी मुंबई हवाई अड्डा मार्च 2025 तक चालू हो जाएगा। मुंबई के पास ग्रीनफील्ड नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा वर्तमान में निर्माणाधीन है। वहीं अधिकारियों ने पहले कहा था कि, अगले साल मार्च तक इसके चालू होने की उम्मीद है। नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम लोकनेता डीबी पाटिल के नाम पर रखा जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version