Sunday, October 13, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeमनोरंजनPooja Hegde 34th Birthday: अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने श्रीलंका में मनाया अपना...

Pooja Hegde 34th Birthday: अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने श्रीलंका में मनाया अपना 34वां जन्मदिन

Pooja Hegde Birthday 34th: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अपना जन्मदिन श्रीलंका में मना रही हैं। रविवार सुबह वो परिवार संग श्रीलंका रवाना हो गईं। पूजा हेगड़े इन दिनों आगामी फिल्म ‘देवा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन उन्होंने बिजी शूटिंग शेड्यूल से अपना जन्मदिन मनाने के लिए कुछ दिन का ब्रेक लिया है।

नए घर की मालकिन बनीं पूजा हेगड़े 

बता दें, पिछले महीने एक्ट्रेस ने गणेशोत्सव के दौरान मुंबई के वडाला इलाके में जीएसबी सेवा मंडल गणपति के दर्शन किए थे। इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। इसी साल की शुरुआत में पूजा मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने नए घर में शिफ्ट हुई हैं। जिसकी कीमत 45 करोड़ रुपए है और यह करीब 4000 वर्ग फीट में फैला है।

शाहिद कपूर के साथ ‘देवा’ में नजर आएंगी एक्ट्रेस

पूजा हेगड़े के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो साल 2025 उनके लिए काफी खास रहने वाला है। वह शाहिद कपूर और पावेल गुलाटी के साथ ‘देवा’ में नजर आएंगी। बता दें, इस फिल्म में शाहिद और पावेल दोनों पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा वह ‘सूर्या 44’ में सुपरस्टार सूर्या के साथ भी दिखाई देंगी। वह ‘थलपति 69’ का भी हिस्सा हैं, जिसमें पूजा हेगड़े थलपति विजय के साथ दिखेंगी। पूजा हेगड़े एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘संकी’ में भी नजर आएंगी, वहीं इसमें उनके अपोजिट ‘तड़प’ फेम अभिनेता अहान शेट्टी भी हैं।

ये भी पढ़ें: Baba Siddiqui Shoot : बाबा सिद्दीकी की मौत पर Ritesh Deshmukh का छलका दर्द

Pooja Hegde 34th Birthday: मोहनजोदड़ो से किया था बॉलीवुड में डेब्यू 

बता दें, पूजा ने 2016 में पीरियड एक्शन फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसे आशुतोष गोवारिकर ने लिखा और निर्देशित किया था। ऋतिक रोशन इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे और यह प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता पर आधारित है। इसके साथ ही वो ‘हाउसफुल 4’, ‘राधे श्याम’, ‘सर्कस’ जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और हाल ही में सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भी अहम भूमिका निभाई थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें