जरा हटके

इस शहर में रहते हैं मात्र 58 लोग, लेकिन सब के सब करोड़पति

only-58-people-live-in-city-all-millionaires   नई दिल्लीः दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जिनके बारे में आज भी बहुत से लोग अनजान हैं। लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, जब लोगों को इन जगहों के बारे में पता चलता है तो वे भी हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको अमेरिका के एक ऐसे छोटे शहर (city) के बारे में बताएंगे जिसकी जनसंख्या सबसे कम है। इतना कम कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शहर में सौ लोग भी नहीं रहते हैं। लेकिन वहां की औसत घरेलू आय यानी हर घर की आय लगभग करोड़ों में है।

अनोखा और अनूठा

कुछ महीने पहले जॉन वाइज नाम के यूट्यूबर ने एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वह जनवरी में अमेरिका की सबसे अलग काउंटी लविंग काउंटी में गए थे। जिसका शहर मेंटोन काफी अनोखा और अनूठा है। उन्होंने इसका वीडियो बनाया है। इस वीडियो में आपको अनोखे नजारे देखने को मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेंटोन शहर का विकास 1931 में हुआ था।

वीडियो में किया खुलासा

आपको बता दें कि 1967 तक इस शहर की आबादी लगभग 42 थी। उस समय यहां पानी की कोई सुविधा नहीं थी। वहां कोई बैंक, कोई डॉक्टर, अस्पताल, अखबार, वकील, क्लब या यहां तक कि कब्रिस्तान भी नहीं था। अब यहां पानी की सुविधा तो है लेकिन अन्य सुविधाओं से यह शहर अभी भी अछूता है। यह भी पढ़ेंः-Lucknow: माँ चन्द्रिका देवी मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, धनराशि स्वीकृत आपको जानकर हैरानी होगी कि साल यानी 2022 में पहला कैफे स्टॉप कैफे मेंटोन शहर में खोला गया था। अब इस शहर में केवल 58 लोग रहते हैं। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के मुताबिक जनसंख्या 58 है लेकिन यूट्यूबर ने वीडियो में जनसंख्या 64 बताई है। कई इमारतें खंडहर हो चुकी हैं तो कुछ जो अच्छी हालत में हैं वो भी खाली पड़ी हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)