Featured मनोरंजन

नेहा राज का साॅन्ग ‘उगिहे सुरुजदेव केरवा के पात’ रिलीज, माही श्रीवास्तव की सादगी ने जीता मन

मुंबईः छठ का पावन पर्व शुरू हो चुका है। इसके पहले दिन नहाय खाय होता है। इसका दूसरा दिन खरना का होता है। ऐसे में वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने एक बार फिर व्रतियों का उत्साह बढ़ने के लिए भोजपुरी सिंगर नेहा राज की आवाज में ‘उगिहे सुरुजदेव केरवा के पात’ रिलीज किया है। इस छठ गीत में एक बार फिर से भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने अपनी सादगी से सभी का मन जीत लिया है, वहीं इस साॅन्ग में पारुल यादव ने माही का साथ दिया है। दोनों की जोड़ी छठ गीत में कमाल की लग रही है।

साॅन्ग में माही सहेलियों संग घूमते छठ माई के व्रत करने वालों के घर के सामने जा पहुँचती हैं, जहां वे सभी को व्रत की तैयारी करते हुए देखती और गाती है कि - बेदिया बनाता दूब छिलके धरतिया घरे घरे होता छठी माई के बरातिया गइया के गोबर बसे घरे लिपात हो कोयलिया बोले भोरे भोरे छठी मईया के घाट आज उगिहे सुरुजदेव केरवा के पात। माही ने ऐसे गानों में परफॉर्म करके अपनी हॉट एंड बोल्ड छवि को तोड़ दी है। उन्होंने इस गाने के वीडियो में अपनी सादगी से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन से दर्शकों की निगाह नहीं हट रही है। उनका ट्रेडिशनल लुक भी कमाल का है।

ये भी पढ़ें..‘स्वदेशी क्रूज मिसाइल’ प्रणाली का दूसरा परीक्षण हुआ विफल, 30 सेकेंड...

वहीं साॅन्ग में पारुल यादव भी पारंपरिक परिधान के दम पर निखर के आ रही हैं। ‘उगिहे सुरुजदेव केरवा के पात’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने को सिंगर नेहा राज ने गाया है, इसमें माही श्रीवास्तव और पारुल यादव ने परफॉर्म किया है। वहीं, इसको आशुतोष तिवारी ने लिखा है। इसका संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है। निर्देशन रवि पंडित और एडिट दीपक पंडित ने किया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…