Accident: इंदौर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू क्रेन ने पांच लोगों कुचला, दो सगे भाइयों समेत 4 की मौत

30

indor-accident

इंदौरः एमपी के इंदौर में मंगलवार शाम को एक भीषण हादसा (Accident) हो गया। यहां बाणगंगा थाना के एक बेकाबू क्रेन ने दो बाइकों सवारों कुचल दिया। इस हादसे में दो सगे भाईयों समेत सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, छह साल का बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। एक महिला के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। महिला का गंभीर हालत में अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है।

बता दें कि बाणगंगा थाना प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की है। क्रेन बाणगंगा ब्रिज से सांवेर रोड की तरफ उतर रही थी और इसके आगे बाइकें चल रही थीं। क्रेन बाइक सवारों पर कैसे चढ़ी, इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हमें सूचना मिली है कि क्रेन ने चार लोगों को कुचल दिया है ये सभी क्रेन के नीचे दबे हुए हैं। चार शवों को पोस्टमार्टम और एक घायल महिला को अरबिंदो अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारण बाणगंगा पुल के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया।

ये भी पढ़ें..GT vs DC: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात टाइटंस को 5 रन से हराया, ईशांत ने आखिरी ओवर दिलाई जीत

उन्होंने बताया कि मृतकों में दो लोगों की पहचान कावेरी नगर निवासी दिनेश के पुत्र रितेश (16) और दिनेश के छह वर्षीय पुत्र शरद के रूप में हुई है। शरद और रितेश दोनों सगे भाई हैं। इनके अलावा राज के एक रिश्तेदार की मौत हो गई। ये सभी एक ही बाइक पर सवार होकर शादी के कार्यक्रम से आए थे। राज के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी और उन पर उनका नाम लिखा हुआ था। इससे उसकी पहचान हुई। ये सभी कालीदेवी-झाबुआ व डबल चौकी के रहने वाले थे। इसके अलावा गंभीर रुप से घायल 40 वर्षीय महिला की पहचान कावेरी नगर निवासी दिनेश की पत्नी के रुप में हुई है।

इनके अलावा सुनील परमार नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। वह एक फैक्ट्री में कार्यरत था और ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था तभी वह हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार क्रेन का ब्रेक फेल हो जान के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि क्रेन बस का पीछा कर रही थी और बेकाबू होकर दो बाइकों सवारों को कुचल दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना (Accident) में नागरिकों के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री चौहान ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)