आंगन में तुलसी लगाने से नकारात्मक शक्तियां नही करतीं घर में प्रवेश

207

नई दिल्लीः हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत ही विशेष महत्व है। तुलसी का हर धार्मिक और शुभ कामों में उपयोग किया जाता है। तुलसी का पौधा घर में लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा आंगन में लगा होने से घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नही कर पाती हैं।

वहीं घर के जिस स्थान पर तुलसी लगी हो वहां पर किसी भी प्रकार की तामसिक चीजों का इस्तेमाल नही करना चाहिए। यहां तक कि जो व्यक्ति तुलसी की माला पहनते हों उन्हें मांस, मदिरा या फिर किसी भी तामसिक चीजों का सेवन नही करना चाहिए। इसलिए यदि आपके घर में भी तुलसी लगी हों तो इस सभी बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। तुलसी का पौधा घर में लगाते समय यह जरूर ध्यान में रखें कि इस पौधा दक्षिण दिशा में न लगाया जाए। घर में कभी भी तुलसी को जमीन पर नही लगाना चाहिए। तुलसी के पौधे को घर में एक विशेष स्थान देना चाहिए। तुलसी को एक विशेष स्थान पर लगाना शुभ फलदायक होता है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में होने वाली समस्याओं का करें आयुर्वेदिक उपचार

वहीं तुलसी के पौधे की विशेष देखभाल की जानी चाहिए। तुलसी के पौधे या इसकी पत्तियों को बिना स्नान किये नही छुना चाहिए। किसी कारणवश यदि आपके घर की तुलसी सूख गयी हैं तो उसके स्थान पर नया तुलसी को पौधा अवश्य लगायें। वहीं सूखे हुए पौधे को कूड़े में कतई न फेंके। उसे किसी नदी में प्रवाहित करे दें। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा लगा है तो उसमें प्रातःकाल और संध्याकाल के समय अवश्य घी की दिया जलायें और जल भी दें। ऐसा करने से आपके घर में सदा सुख-समृद्धि बनी रहेगी और मां लक्ष्मी की कृपा भी होगी। तुलसी के पत्तियों को सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण और सूर्यास्त के समय नही तोड़ना चाहिए। वहीं जब भी तुलसी की पत्तियों को तोड़ें तो इससे पहले हाथ जोड़कर उनसे अनुमति अवश्य लें।